Milap Singh Bharmouri

Milap Singh Bharmouri

Friday 25 October 2013

वागी हुए प्याज

बहुत  युगों  तक सेवा की है
इसने भारत के गरीब लोगों की
दाल- सब्जियां कितनी भी मंहगी हुई
पर खुद पिस- पिस कर  इसने 
आवश्यकता पूरी की थी भोजन की

आर्थिक मंदी को आने नही दिया 
इसने कई बार भारत की भूमि में
आश्चर्यचकित था विश्व सारा की 
ऐसा  क्या है  भारत के गरीबों की रसोई में 

विश्व सारे - का - सारा जब 
आर्थिक मंदी झेल रहा था 
भारत का गरीब आदमी उस वक्त
प्याज से रोटी पेल रहा था 

पर अफ़सोस!
धीरे- धीरे यह रहस्य 
आई . एस. आई . के हाथों लग गया 
साम - दाम - दंड- वेद  अपनाकर उसने 
हमारे भोले भाले  प्याज को वागी कर  दिया 

अब भारत की एजेंसिओ
 कोई तरीका अपनाओ
इस वागी हुए प्याज को समझाओ  
ऐसा  ही चलता रहा तो
बहुत  गडबड हो जाएगी 
भूख की पीड़ा से बहुत  बड़ी अवादी
 भारत की मर जाएगी 



...........मिलाप सिंह भरमौरी 


No comments:

Post a Comment