Milap Singh Bharmouri

Milap Singh Bharmouri

Thursday 29 August 2013

प्रथम हिन्दू महासंगीति

जब - जब धर्म में
कुरीतियाँ आई
समाज व्यवस्था जब
उसने उलझाई 
बौध ,जैन समाज ने
सभाएं बुलाई
और  समय अनुसार 
समस्याएं सुलझाई

क्स्स्प ,मित्र ,तिस्स  ,श्रवण 
सब के सब थे सभ्य  जन
जनता की इच्छा उन्होंने न ठुकराई
सरल  ,सुगम  व्यवस्था अपनाई 

टूट रहा है हिन्दू समाज 
कर  रहे  है धर्मांतरण   
यह सब उहीं  नही हो रहा
कुछ तो होगा इसका कारण

कारण  सभी जानते है
और  धर्मान्तरित को भी
पहचानते  है
सबसे बड़ा कारण  है जाति  व्यवस्था
जब इससे बाहर  निकलने  का 
नही दिखता  रास्ता
लोग बदल लेते है आस्था 

फहरा देते है 
वस्ती पे और का झंडा 
सच में हिन्दू धर्म के लिए यह है 
सबसे बड़ा फंदा

अब !
उठो जागो ,धर्म रक्षको 
उठो जागो , हिन्दू विचारको
उठो जागो ,हिन्दू शासको 
अब वक्त आ गया है
इस महा कुरीति को दूर करने का
अब वक्त आ गया है 
प्रथम  हिन्दू महा संगीति  करने का


...... milap singh bharmouri

No comments:

Post a Comment