Milap Singh Bharmouri

Milap Singh Bharmouri
Showing posts with label milap singh syayari. Show all posts
Showing posts with label milap singh syayari. Show all posts

Sunday, 26 February 2017

Bhool ja kashmir ka sapna

भूल जा कश्मीर का सपना,,
अबके इस्लामाबाद में तिरंगा फहराऐगें।।

बंगला देश तो रख नहीं पाया
और अब कश्मीर की बात करता है
अरे ओ बडबोले पाकिस्तान
सचमुच मूर्ख और पागल लगता है।

धर्म के आधार पर बना था तू
लेकिन धार्मिक हो नहीं पाया
कितने ही मुस्लमानो का खून
वलोचिस्तान  में है तुमने  बहाया।

तब कहां गया था मजहब तेरा
जब बंगलादेश की सब्र की सीमा टूटी थी
तेरी इस लूच्ची बुजदिल सेना ने
लाखों मुस्लिम बेटियों की इज्जत लूटी थी

जब अपनी बंदूक निकाल के उसने
ढाका में भारत के चरणों में रख दी थी
तुम नियाजी से कब्र पर जाकर पूछो
कैसे उसने तेरी सारी इज्जत नंगी कर थी।

तेरे यहां कोई दीन धर्म की बात नहीं है
बस नफरत से पाकिस्तान चलता है
तशुदत और जुल्म के मेलजोल से
तुज जैसे देश का संबिधान बनता है।

थोडी सी भी तुझमे अगर अकल बची है
तो तू खुद आकर देख ले भारत में
प्यार से सब मजहब के लोग यहां
कैसे रहते है मिलजुल कर आपस में।
अरे भूल जा तू कश्मीर का सपना
वरना तेरी तकदीर के साथ धौखा होगा
अबके सीधा तिरंगा गढेगा इस्लामाबाद में
सोच न कि दोबारा कोई शिमला समझौता होगा ।

    
....... मिलाप सिंह भरमौरी

Saturday, 21 May 2016

Dahej me car

दहेज में कार
-------------------

औकात नहीं है कौडी की
और दहेज में मांगे कार

अरे थोडा भूमि पर रह रे बंधू
जरा नियत अपनी सुधार

माना मिल भी गई गाडी भीख में
तो क्या होगा तेरा हाल

काम धंदा तो है नहीं कोई
फिर तेल के लिए मांगेगा उधार

घर क्या बनवा दिया बाप ने
तेरी तो आँखे छूने लगी आसमान

अरे इसे पेंट नहीं करवा पाएगा
जब पूज्य पिता जी जाएंगे स्वर्ग सिधार

.... मिलाप सिंह भरमौरी

Sunday, 1 November 2015

होस्पीटल और मंदिर

मंदिर में भगवान
हमारी परोक्ष रूप से
सहायता करते हैं
और हम
पूरी श्रद्धा के साथ
दानपात्र को भरते हैं
और मंदिर के परिसर को
साफ सुथरा रखते हैं

होस्पीटल में डाक्टर
हमारी प्रत्यक्ष रूप से
सहायता करते हैं
जिनको रो चुके होते हैं परिजन
ऐसे शरीरों में भी
जान भरते हैं

और बदले में हम
क्या करते हैं
जगह जगह गंदगी फैला कर
शौचालय और परिसर को गंदा करते हैं
कब सुधरेगें हम
कब सुधरने की
खुद से ही पहल करेंगे हम

क्यों न मंदिर की तरह
सरकारी होस्पीटलों को भी
तन मन से पवित्र रखें हम
और क्यों न
मंदिरों की तरह
सरकारी होस्पीटलों में भी
दानपात्र रखें जाएं
और अपनी अपनी हैसियत से
होस्पीटलों में भी चढावा चढाएं
और प्रशासन
उस पैसे को
होस्पीटल के सुधार पर लगाए

    ...... मिलाप सिंह भरमौरी

Sunday, 7 September 2014

बायोमेट्रिक अटेंडेंस

बायोमेट्रिक अटेंडेंस
@@@@@@@@@

हिमाचल के टीचरों में
अजीब सा इक डर पल रहा है
क्योंकि
सरकारी स्कूलों में
अटेंडेंस के लिए
बायोमेट्रिक मशीन की खरीद पर
काम चल रहा है

सरकारी स्कूलों की
शिक्षा की गुणवत्ता में
अब सुधार होने वाला है
गरीबों के लिए सचमुच
इक बडा उपकार होने वाला है

जोर लगा कर रुकवाने में
जुट गए हैं सब टीचर संगठन
कहीं हो न जाए
इन मशीनों का उद्घाटन

कैसे कर पाएंगे फिर
घर का काम
साइड बिजनेस पर
लग जाएगा पूर्ण विराम

प्राईवेट स्कूलों की भी
इससे इनकम कम हो जाएगी
गरीब जनता को सरकारी में ही
अच्छी शिक्षा मिल जाएगी

डर क्यों रहे हैं टीचर
इन मशीनों से
क्या ड्यूटी पर आ ही
नहीं रहे थे वो इतने दिनों से

देश की बदहाली के लिए
हम कहते रहते हैं
इसकी और उसकी जिम्मेदारी है
शायद देश की लुटिया डुबाने में
हम सब की समान भागीदारी है

    ------ मिलाप सिंह भरमौरी

Monday, 28 April 2014

ठंडा पानी

Hindi shayari
###########

तेरे दिऐ हुए जख्मों को मैं

सवर के धागे से सी लेता हूँ

फिर भी गर बडा गुस्सा आए

तो ठंडा पानी पी लेता हूँ

~ milap singh bharmouri ~

Sunday, 27 April 2014

इमानदारी

वाह रे इन्सान वाह, फितरत तुम्हारी !

सौ मन्नतो के बाद ली सरकारी ...!!

और जब आई बारी डियूटी की तो ..!

कहां खो गई तेरी इमानदारी............!!

Be honest, do best.

~milap singh bharmouri ~

Thursday, 13 March 2014

Holi mubarak

पाप की नदी

Hindi shayari
###########

अपनी पूँछ से गऊ माता!

पाप की नदिया पार कराए!!

अंत समय गऊ दान करे!

सीधा प्राणी स्वर्ग को जाए!!

~ milap singh bharmouri ~

लफ्ज हिन्दुस्तान

Hindi shayari
###########

सब धर्मो को इक बर्तन में जब!

इक दिव्य अलौकिक शक्ति ने मंथा होगा!!

विश्व स्वरूप तरल के तल पर फिर!

इक प्यारा -सा लफ्ज हिन्दुस्तान तरा होगा!!

~ milap singh bharmouri ~

कर्म के कारण

Hindi shayari
###########

कर्म के कारण जन्म हुआ है!

बस तू करता चल प्रयास ..!!

रुक जाना फिर अपयश होगा!

गर इक भी बाकि रही हो सांस!!

~ milap singh bharmouri ~

Wednesday, 12 March 2014

हुस्न पर निखार

Hindi shayari
###########

तेरे हुस्न पर गजब का निखार आया है!

जैसे फिजा में मौसम -ए -बहार आया है!!

पहले मुस्कुराना और फिर शर्माना तेरा!

इस अदा पर तेरी मुझे ओर प्यार आया है!!

~milap singh bharmouri ~

Tuesday, 11 March 2014

न रहगुजर

Hindi shayari
###########

न रहगुजर है न रहनुमा
जाने कहां चला हूँ मैं!

इतने गमों से भी टूट न पाया
न जाने किससे बना हूँ मैं!!

इक ओर है मेहरूमियां
इक ओर बरकते लाजबाव!

जिन्दगी है खाली -खाली
फिर भी गमो से भरा हूँ मैं!!

~ milap singh bharmouri ~

कब्र से सोना

Hindi shayari
###########

यह तो खुदा को पता होता है!

कि किसकी किस्मत में क्या होना निकले!!

मैं तो मिट्टी से बना हूँ ' मिलाप '!

उसकी कब्र से शायद सोना निकले .....!!

~ milap singh bharmouri ~

Thursday, 6 March 2014

शुभ -प्रभात

Hindi shayari
###########

तन में तन्दरुस्ती,

मन में स्फुर्ती!

घर में लक्षमी का हो आवास!!

हमारी ओर से,

सभी दोस्तो को!

तह -ए - दिल से शुभ -प्रभात!!

~ milap singh bharmouri ~

Wednesday, 5 March 2014

शराब की ओस

Hindi shayari
##########

जैसे गुलाब के फूल पर

शराब की ओस है ....!

देख के जमाल -ए -यार

दिल मेरा मदहोश है....!!

~ milap singh bharmouri ~

Tuesday, 4 March 2014

सुबह है आई

सूरज ने है अब ली अँगडाई!

देखो नभ पर लालिमा छाई!!

छोडो भी भाई कंबल, रजाई!

तुम बाहर देखो सुबह है आई!!

~milap singh bharmouri ~

तिडका हुआ सीशा

Hindi shayari
###########

तिडके हुए शीसे से बेहतर है
कि  टूटा हो!

चेहरा छोटा ही सही उसमे
पर पूरा हो!!

~ milap singh bharmouri ~

गरूर हो जाता है

Hindi shayari
###########

लाख सम्भल के रहे लेकिन!

फिर भी कसूर हो जाता है!!

यह दुनिया है यार दुनिया में!

सबको गरूर हो जाता है.....!!

~ milap singh bharmouri ~

Monday, 3 March 2014

कशमकश

Hindi shayari
##########

फिर उसी कशमकश
ने घेरा है!

फिर वही  आज
हाल मेरा है!

बेशक जमाना हुआ
तुमसे मिले हुए!

पर आज भी जहन में
ख्याल तेरा है!!!!!

~ milap singh bharmouri ~

Good - morning

सुबह लेकर आई है!

सूरज की नन्ही -सी किरण!!

सब जग से बोल रही है!

उठो जागो और गुड मोरनिन्ग!!

~ milap singh bharmouri ~