Milap Singh Bharmouri

Milap Singh Bharmouri

Thursday 12 September 2013

आज मेरे भारत में


आज मेरे भारत में 
क्या हो रहा है ?
यह क्यों हो रहा है ?

आज मेरे भारत में 
दस वर्षों के लिए
एडवांस में अन्न है
फिर भी कोई बच्चा 
दस दिनों से भूख के मारे  
तडफ रहा है
ऐसा  क्यों हो रहा है ?

आज मेरे भारत में
 फौलादी सिपाही
जो दुनिया  को जीत  सकता है
सीमा  पर चूहे -गीदडों  के हाथों
मर रहा है
यह क्यों हो रहा है ?

आज मेरे भारत में
ग्रेजुएट, मास्टर डिग्री वाले 
बेरोजगार है
और मेट्रिक पास 
सरकारी नोकरी  कर  रहा है
यह क्यों हो रहा है ?
आज मेरे भारत में 
यह  क्या हो रहा है ?


मिलाप सिंह भरमौरी 

No comments:

Post a Comment